राहुल गांधी की सभा के बाद नहीं उठा कचरा, खिलाड़ी परेशान
दुर्ग रविशंकर स्टेडियम में शुक्रवार को कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सभा हुई। सभा के 24 घंटे बाद भी स्टेडियम की सफाई नहीं हुई। शनिवार को सुबह और शाम को खिलाड़ियों को बदबू के बीच अभ्यास करना पड़ा। क्योंकि स्टेडियम में खाने के पैकेट तक पड़े थे। निगम का अमला भी सफाई के लिए नहीं पहुंचा है। शनिवार शाम तक सफाई नहीं हुई थी।