दुर्ग|तेज रफ्तार से बाइक वाले ने एक एमबीए स्टूडेंट को टक्कर मारकर घायल कर दिया। घटना करीब 15 दिन पहले की है। पुलिस ने बताया कि ग्राम चिचलगोंदी बालौद निवासी गौरव दुबे चिचलगोंदी से दुर्ग जाने के बाइक (सीजी 07 एआर 2455) को निकला था। इस बीच गुंडरदेही में दोस्त विक्की कुमार के पास करीबन 30 मिनट रुककर अंडा गांव की राठी राइस मिल के पास पहुंचा था कि विपरीत दिशा से आ रही काले रंग की बाइक ठोक दिया। उसके सिर, बाएं हाथ, बायां कंधा, बाया पैर में चोट गंभीर चोटें आई। उस दौरान राहगीर दुर्ग अस्पताल दुर्ग में भर्ती कराया गया था।