दुर्ग|पीएम आवास योजना के तहत बोरसी के गैलेक्सी हाइट के पास 88 परिवारों को पक्के आवास दिए जाएंगे। इसके लिए 31 मई को लाटरी निकालकर हितग्राहियों को आवास बांटे जाएंंगे। निगम के सूचना पटल पर पात्र हितग्राहियों की सूची चस्पा की गई है। 28 मई तक दाव ा, आपत्ति किया जा सकता है।
निगम प्रशासन ने 206 लोगों का चयन कर प्रथम किश्त के रूप में 5हजार रुपए और दस्तावेज जमा करने कहा। अब तक 88 लोगों ने दस्तावेज के साथ 5 हजार रुपए जमा किया है। हड्डी रोग से पीड़ित, दिव्यांग, बुजुर्ग निशक्तजन हितग्राहियों को भूतल में आवास देने पर विचार किया जाएगा।