पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

धमधा में 1 तो 12 को दुर्ग और पाटन में आएंगे सीएम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विकास यात्रा की तैयारी को लेकर कलेक्टर उमेश अग्रवाल ने बैठक ली।

प्रशासनिक रिपोर्टर | दुर्ग

जिले में विकास यात्रा का शेड्यूल तय हो गया है। विकास यात्रा के तहत धमधा में 1 जून और पाटन और दुर्ग में 12 जून को मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह की सभा होगी। तीनों स्थानों पर मुख्यमंत्री का रोड शो होगा। विकास यात्रा के दौरान 14 साल में जिले में हुए विकास की झलक देखने मिलेगी। आमसभा के आयोजन स्थलों पर निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जाएगा।

विकास यात्रा के दौरान धमधा में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन और पाटन में कृषक सम्मेलन होगा। दुर्ग में श्रम शक्ति सम्मेलन होगा। आमसभा में बड़ी संख्या में इन समूहों को अलग-अलग योजनाओं और सेवाओं का लाभ दिया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू हो गई है।

28 तक काम पूरा करने दिया टास्क

प्रदर्शनी के माध्यम से सभी विभागों में हुए विकास कार्यों को प्रदर्शित किया जाएगा। कलेक्टर उमेश अग्रवाल ने विकास यात्रा की तैयारी के लिए सभी विभागों के अफसरों को 28 मार्च तक सौंपे गए काम पूरा करने कहा। जिले में हुए वकिास कार्यों की विभागवार सूची बनाने के निर्देश दिए हैं। विकास कार्यों की झांकी भी दिखाई जाएगी।

हितग्राहियों से भी बात करेंगे सीएम रमन सिंह

कलेक्टर ने कहा िक सभास्थल पर लाभान्वित हितग्राहियों को विभाग और योजना के अनुसार अलग-अलग वेशभूषा में एक स्थान पर एक साथ बैठाया जाएगा। योजनाओं और सेवाओं का लाभ लेने वाले हितग्राहियों से मुख्यमंत्री बातचीत करेंगे।

खबरें और भी हैं...