पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • स्मार्टफोन के लिए दुर्ग के 16 जगहों पर लगेंगे कैंप, निगम का शेड्यूल जारी

स्मार्टफोन के लिए दुर्ग के 16 जगहों पर लगेंगे कैंप, निगम का शेड्यूल जारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छत्तीसगढ़ की संचार क्रांति योजना के तहत शहर के सभी 60 वार्डों के लिए 16 जगहों पर शिविर लगाए जाएंगे। जहां मुफ्त में बीपीएल परिवारों के लिए मोबाइल वितरण को लेकर आवेदन लिया जाएगा।

शहर में करीब 35,746 बीपीएल परिवार चिन्हित हैं, जिन्हें इस योजना का लाभ दिया जाना है। उन्हें आवेदन के साथ बीपीएल कार्ड, वर्ष 2007-08 की सर्वे सूची में नाम, आधार कार्ड व फोटो लेकर स्थल पर पहुंचना है। निगम के तरफ से जहां शिविर लगाए जा रहे हैं, उनमें नयापारा, राजीव नगर, बघेरा के लिए चंद्रशेखर स्कूल, मठपारा, गयानगर वार्ड, मरारपारा, ठेठवार पारा के लिए गयाबाई स्कूल, गिरधारी नगर, शंकर नगर, शंकर नगर पूर्व, मोहर नगर, मोहन नगर पूर्व के लिए महर्षि दयानंद सरस्वती स्कूल शंकर नगर, सिकोला भाठा, सिकोला बस्ती, करहीडीह वार्ड के लिए सिकोला भाठा सरकारी स्कूल,औद्योगिक नगर वार्ड 17-18, शहीद भगत सिंह वार्ड 19-20 तथा तितुरडीह और स्टेशन पारा वार्ड के लिए जोन कार्यालय आदित्य नगर में, दीपक नगर, आमदी मंदिर वार्ड, गायत्री मंदिर वार्ड, संतराबाड़ी वार्ड के लिए किल्ला मंदिर विद्यापीठ स्कूल, किल्ला मंदिर वार्ड, तकियापारा, पोलसायपारा, पचरीपारा, अस्पताल वार्ड, और तमेर पारा वार्ड के लिए महात्मागांधी स्कूल, आपापुरा वार्ड, ब्राम्हणपारा वार्ड, चंडीमंदिर वार्ड और शिवपारा वार्ड के लिए ईरा पब्लिक स्कूल शनिचरी बाजार, रामदेव मंदिर वार्ड, गंजपारा वार्ड, आजाद वार्ड, मील पारा, कचहरी वार्ड के लिए पुराना गंजमंडी, सुराना कॉलेज वार्ड, केलाबाड़ी वार्ड, कसारीडीह वार्ड 42-43 में कैंप लगाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...