पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • बारिश से पहले निगम कर रहा तैयारी नालियों की रात में भी होगी सफाई

बारिश से पहले निगम कर रहा तैयारी नालियों की रात में भी होगी सफाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्ग|बारिश के पहले शहर के सभी नालों व नालियों की सफाई की जानी है। इसे देखते हुए एक बार पुन: रात में सफाई व्यवस्था शुरू की गई है। इस बार सड़कों के बजाए नालियों की सफाई रात के समय की जाएगी। इसकी शुरुआत कर दी गई है। आंध्रा बैंक लाइन की नाली, स्टेशन रोड में आरके मोबाइल के पास बड़ी नाली, विनसेंट डिसूजा मकान लाइन की बड़ी नाली, पचरी पारा में यादव गली की नाली, संतराबाड़ी में अरिहंत ट्रेडर्स से मोदी स्टोर तक की बड़ी नाली, सिकोला बस्ती वार्ड 16 में ठाकेर किराना स्टोर के पास की नाली से मलमा निकालकर तल से सफाई की गई।

खबरें और भी हैं...