पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • जल्द होगा पाइप लाइन का काम, वार्डों में पहुंचेगा पानी

जल्द होगा पाइप लाइन का काम, वार्डों में पहुंचेगा पानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्ग|सिकोला बस्ती और सिकोला भाठा वार्ड का भ्रमण कर अमृत मिशन के तहत कर्मचारी नगर पानी टंकी से जोड़े जाने वाले बड़े लाइन कार्य का निरीक्षण महापौर चंद्रिका चंद्राकर ने किया। उन्होंने पाइप लाइन जोड़ने का कार्य जल्द पूर्ण करने ठेकेदार को आदेशित किया।

सिकोला तालाब का भी निरीक्षण कर बाउंड्रीवाल व रेलिंग तथा सौंदर्यीकरण के लिए 4 लाख रुपए देने की घोषणा की। सिकोला भाठा, सिकोला बस्ती पहुंचकर पाइन लाइन जोड़ने के कार्य का निरीक्षण किया गया। सिकोला बस्ती व सिकोला भाठा के निवासियों को शक्ति नगर पानी टंकी से पानी सप्लाई होता है, जिससे पेयजल आपूर्ति में परेशानी होती है। क्षेत्र में पानी का संकट पैदा होता हैं, जिसे देखते हुए कर्मचारी नगर पानी टंकी से जोड़कर निवासियों को पानी दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...