दुर्ग|कृषकों की आमदनी दोगुना करने के लिए कृषि एवं मत्स्य पालन विभाग के अफसर कृषक सम्मेलन का आयोजन करेंगे। सम्मेलन में कृषकों को उन्नत तकनीक और विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। कलेक्टर उमेश अग्रवाल के निर्देश पर शिविर लगाए जा रहे हैं। आगामी 21 मई को मानस भवन दुर्ग में, 23 मई को वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी कार्यालय प्रांगण पाटन और 25 मई को ढीवर समाज भवन धमधा में कृषक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। 22 मई को हाइजेनिक फिश मार्केट दुर्ग, 24 मई को कल्याण कॉलेज ग्राउंड अहिवारा और 26 मई को वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी कार्यालय परिसर पाटन में कृषक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन में मत्स्य पालन से होने वाले लाभ की जानकारी दी जाएगी।