अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 22 मई के अवसर पर साइकिल रैली निकालकर जागरूकता का संदेश दिया जाएगा। फारेस्ट विभाग ने रैली का आयोजन किया है।
रैली सुबह 8 बजे वन मंडल कार्यालय से राजेंद्र पार्क चौक होते हुए इंदिरा मार्केट, कचहरी चौक, पुलगांव चौक, जेल तिराहा होते हुए वापस वन मंडल कार्यालय पहुंचेगी। सुबह साढ़े 10 बजे से स्कूल और कालेज के विद्यार्थियों के लिए चित्रकला, निबंध, वाद-विवाद प्रतियोगिता होगी। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। रैली के दौरान वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश देंगे। स्कूली बच्चे भी रैली में शामिल होंगे।