दुर्ग में भी चलेगा अभियान देंगे लोगों को जानकारियां
दुर्ग में भी चलेगा अभियान देंगे लोगों को जानकारियां
जिले के 297 पंचायतों में यह वाहन जाएगा। ग्रामीणों को स्वच्छता के बारे में बताएगा, ताकि उन्हें साफ-सफाई के बारे में पता चल सके और इसके फायदों को जान सकें और आने वाले समय में उसका उपयोग कर सकें। इसी उद्देश्य से रथ निकाला गया है। इसका सीधा सा उद्देश्य ग्रामीण इलाकों में रहने वालों को भी खुले में शौच से होने वाली परेशानियां, फैलने वाली बीमारियों आदि के बारे में जानकारियां दी जाएंगी। इस तरह उन्हें सफाई के साथ शहरों के होने वाले सर्वेक्षण और उससे होने वाले फायदों के बारे में बताया जाएगा। इस तरह लोगों को शासन की ओर से जागरूक करेंगे।