पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • कर्मियों की नकदीकरण नस्ती तैयार नहीं की, लिपिक निलंबित

कर्मियों की नकदीकरण नस्ती तैयार नहीं की, लिपिक निलंबित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निगम कर्मचारी नारायण यादव, कचरा बाई चौहान, गीता बाई यादव 31 मार्च को सेवानिवृत्ति हुए। आयुक्त ने सेवानिवृत्ति के दौरान ही निर्देशित किया कि उनके अर्जित अवकाश का नकदीकरण तत्काल कर भुगतान किया जाएगा। बावजूद इसके अब तक नस्ती तक तैयार नहीं की गई। इसमें सीधे तौर पर लेखा विभाग के लिपिक सोनूराम साहू की लापरवाही सामने आई। इस पर आयुक्त एसके सुंदरानी ने उन्हें निलंबित करने का आदेश जारी किया।

लेखा शाखा लिपिक सोनूराम साहू ने इस मामले में आयुक्त को भ्रमित करने का भी प्रयास किया। साहू ने आवेदक सेवानिवृत्त कर्मचारियों से कहा कि फाइल आयुक्त के पास है। वहीं से साइन नहीं हो पाया है। आयुक्त को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने नस्ती को खोजना शुरू किया। पतासाजी पर नस्ती सोनूराम साहू के पास मिली। साहू को कार्य देयक नस्तियों का वाउचर बना कर प्रस्तुत करना था। परन्तु इस संबंध में सोनूराम साहू बिना पैसा लिए देयक नस्तियों का वाउचर नहीं बनाते ऐसी शिकायत मिली। प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर आयुक्त ने सोनू को निलंबित कर दिया। वे बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। निलंबन के दौरान उन्हें जीवन निर्वाह की पात्रता होगी।

खबरें और भी हैं...