सेवानिवृत्ति के बाद भी 29 जमे है सरकारी क्वार्टर में, नोटिस
दुर्ग निगम के शिक्षक नगर स्थित क्वार्टरों में पिछले लंबे समय से सेवानिवृत्त कर्मचारी व अधिकारी जमे हुए हैं। पिछले दिनों इसे लेकर शिकायत हुई, इसके बाद मामले का खुलासा हुआ है। करीब 29 सेवानिवृत्त कर्मचारियों का कब्जा है। जानकारी के बाद आयुक्त एसके सुंदरानी ने मामले को लेकर जांच के निर्देश दिए हैं। वहीं सभी सेवानिवृत्त अधिकारी व कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है।
सभी को सरकारी आवास खाली करने कहा गया है। कब्जा नहीं छोड़ने की स्थिति में कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। साथ ही सेवानिवृत के बाद से आवास का किराया तथा व्यय भी वसूला जाएगा। निगम क्वार्टरों में काबिज अधिकारियों व कर्मचारियों का खुद स्वयं का मकान भवन निर्मित है। बावजूद वे निगम के आवास पर कब्जा जमाए हुए हैं। इस संबंध में निगम द्वारा पूर्व में भी नोटिस जारी किया गया है।
इन सेवानिवृत्त कर्मियों को जारी किया गया नोटिस
निगम के जिन सेवानिवृत्त अधिकारी व कर्मचारियों का कब्जा है, उनमें निर्मला कसार, स्नेहलता गुप्ता, पूर्व स्वास्थ्य अधिकारी बीएल केशरवानी, बालकृष्ण ताम्रकार, केदार शर्मा, ईश्वरी प्रसाद टिकरिया, मदन लाल मेहता, रामानुज पाण्डेय, कौशल प्रसाद यादव, केशव जाधव, सुंदर लाल यादव, राधेश्याम भारद्वाज, ऋषिराम यादव, अमरूद्दीन सिद्दिकी, रमाशंकर यादव, गणेश स्वर्णकार, केशव भारद्वाज, सुदर्शन साहू, कामता प्रसाद परगनिया, बहोरन लाल सोनी, दुर्गा प्रसाद मिश्रा, रामकुमार कसार, गोपाल सिंह यादव, श्यामसुन्दर रामटेकेस चेरियन मथई, सुरेन्द्र मिश्रा, एनके फिलीपोस, रामजी लाल श्रीवास्तव आदि शामिल हैं।