पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • राशन दुकानों मेंे अनियमितता की जांच तीन दिन में नहीं हुई पूरी, कलेक्टर के सामने आई थी गड़बड़ी

राशन दुकानों मेंे अनियमितता की जांच तीन दिन में नहीं हुई पूरी, कलेक्टर के सामने आई थी गड़बड़ी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलग-अलग स्वसहायता समूह बनाकर राशन 9 राशन दुकानों के संचालन का मामला प्रकाश में आया। 13 अप्रैल को कलेक्टर उमेश अग्रवाल ने स्वयं ग्राम पिटौरा स्थित राशन दुकान में जांच के दौरान यह गड़बड़ी पकड़ी।

इतना ही नहीं राशन दुकान के सेल्समेन ने स्वयं इस बात को अपने बयान में कहा। प्रारंभिक जांच में इस लापरवाही पुष्टि भी हुई। इसके आधार पर जांच टीम गठित कर जांच शुरू हुई, लेकिन जांच टीम गठन के 3 बाद भी इन राशन दुकानों की जांच पूरी नहीं हुई है। खबर है िक खाद्य विभाग इस पूरे मामले में लीपापोती की तैयारी में है। इसलिए मामले को अटकाया जा रहा।

खबरें और भी हैं...