पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जागरूक करने 297 पंचायतों तक पहुंचेगा स्वच्छता रथ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम स्वराज अभियान 14 अप्रैल से 5 मई तक चलाया जाना है। इसे लेकर 18 अप्रैल को स्वच्छता रथ जिला पंचायत से रवाना किया गया। कलेक्टर उमेश अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। 2 स्वच्छता रथ को जिले के सभी 297 पंचायतों में भ्रमण व ग्रामीणों को जागरूक करने के उद्देश्य से रवाना किया गया। प्रशासन के मुताबिक इसका लक्ष्य तय समय में काम पूरा करना रखा गया है।

रथ पहले दिन उमरपोटी एवं डूमरडीह पहुंचा। इस मुहिम के बारे में जानकारी दी गई। रथ में शामिल प्रतिनिधियों ने बताया कि हर दिन प्रभात फेरी निकाली जाएगी। श्रमदान से ग्राम की सफाई के स्वच्छता का संकल्प दिलाया जाएगा।मानव श्रृंखला का निर्माण, शाला एवं आंगनबाड़ी केंद्रों की सफाई, ग्राम के सभी शासकीय भवनों की सफाई, शाला में बच्चों के बाल सदन नोनी टोली का गठन, ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक का आयोजन किया जाएगा। यह सारे कार्य पहले दिन भी किए गए।

इसके अलावा मुहिम के तहत स्वच्छता रैली, स्वच्छता पदयात्रा, स्वच्छता शपथ, सामूहिक स्वच्छता हस्ताक्षर अभियान, शौचालय तकनीक गुणवत्ता जांच, स्वच्छता जागरूकता, स्थायित्व कार्यक्रम, शाला में बच्चों को स्वच्छता की जानकारी, नारा लेखन, दीवार लेखन, स्व सहायता समूह द्वारा घर-घर संपर्क कर शौचालय के उपयोग के लिए प्रेरित करने से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। उद्घाटन समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष माया बेलचंदन, सीईओ गौरव सिंह, प्रतिनिधि लाजपत राय चौहान, शिव कुमार साधू, परियोजना अधिकारी केके तिवारी, सीआर साहू, गिरीश माथुर सहित अन्य अफसर और कर्मचारी, जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...