पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा कबाड़ में होने पर पार्षदों ने जताया विरोध

रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा कबाड़ में होने पर पार्षदों ने जताया विरोध

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निगम के कबाड़ खाने में मिली रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा।

दुर्ग|अंग्रेजों से 1857 में लोहा लेने वाली वीरांगना लक्ष्मी बाई की पुरानी प्रतिमा जीर्णशीर्ण हालत में निगम के कबाड़ खाने में पड़ी हुई है। इस प्रतिमा को न ही सहेजा गया न ही कभी ध्यान दिया गया। आज यह दुर्ग निगम के कर्मशाला विभाग के कबाड़ घर में अचानक लोगों की नजर में आ गई। प्रतिमा की गर्दन अलग हो चुकी है, हाथ व पैर व अन्य हिस्से गायब हैं। सूचना पर पार्षद राजेश शर्मा, सुरेंद्र सिंह राजपूत, प्रकाश गीते सहित अन्य मौके पर पहुंचे। उन्होंने इस पर आपत्ति की। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि प्रतिमा को सुरक्षित जगह पर ले जाकर रखें। उन्होंने इसे लेकर आयुक्त से भी शिकायत की। एक साल पहले केलाबाड़ी चौक पर नई प्रतिमा के अनावरण के बाद पुरानी प्रतिमा को कर्मशाला में लाकर रख दिया गया था।

खबरें और भी हैं...