पुराना बस स्टैंड दरगाह में उर्स पाक के अंतिम दिन बाबा आशिफ ने गाई कव्वाली
दुर्ग|बाबा अब्दुल रहमान शाह काबुली रहम तुल्लाह अलैह का सालाना उर्स पाक पुराना बस स्टैंड में 13 से 15 मई तक आयोजित किया गया। अंतिम दिन बाबा आशिफ नियाजी ने कव्वाली की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनता कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप मध्यानी ने कहा कि उर्स पाक का यह 28वां वर्ष है। हर साल कव्वाली का आनंद लेने सभी वर्ग व समाज के लोग आते है। यहां आपसी भाईचारा और प्रेम, सौहाद्र का अद्भुत वातावरण देखने को मिलता है। कार्यक्रम में राजेंद्र अग्रवाल, अफजल हुसैन, विशिष्ट अतिथि पार्षद हमीद खोखर ने भी विचार रखे।