जिला प्रशासन के अफसरों व कर्मियों ने डिप्टी कलेक्टर नायक को दी श्रद्धांजलि
दुर्ग|डिप्टी कलेक्टर स्व. विकास नायक को कलेक्टोरेट के अधिकारियों और कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी है। कलेक्टर उमेश कुमार अग्रवाल सहित जिला प्रशासन के विभागों के अफसर व कर्मियों ने शोक सभा में शामिल होकर मृतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। डिप्टी कलेक्टर नायक धमधा में एसडीएम के पद पर पदस्थ थे। बीते दिनों अस्वस्थता के कारण उनका आकस्मिक निधन हो गया।