पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • शौचालय में लगाया घटिया सामान निरीक्षण किया तो खुल गई पोल

शौचालय में लगाया घटिया सामान निरीक्षण किया तो खुल गई पोल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाए गए 30 सुलभ शौचालय के निर्माण पर सवाल खड़े हुए हैं। सभापति राजकुमार नारायणी ने निरीक्षण के दौरान निर्माण में गड़बड़ी पकड़ी है।

शौचालयों में तय मानकों के तहत 4 यूरिनल का निर्माण बाहर किया जाना था। वह नहीं किया गया है। इसके अलावा ए ग्रेड के सामान लगाए जाने थे, लेकिन किसी भी शौचालय में ए ग्रेड का सामान लगा नहीं मिला। इसे लेकर सभापति ने आयुक्त एसके सुंदरानी को लिखित में शिकायत की है। साथ ही मामले में जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने कहा है।

करीब 16 लाख में बना एक सुलभ : जानकारी के मुताबिक शहर के सभी 60 वार्डों में ऐसे 30 सुलभ का निर्माण किया है। 26 सीटर सुलभ में 7 महिला व 8 पुरुष शौचालयों का निर्माण किया गया है। इसके अलावा वॉशबेसिंग, बाथरूम बनाए गए हैं। पानी की टंकी रखी गई है। प्लास्टिंग के नल व पाइप लाइन बिछाई गई है। सभापति ने जांच में गड़बड़ी पकड़ने की बात कही है। साथ ही किसी भी जगह पर ए ग्रेड का सामान नहीं लगाए जाने की बात कही है।

तय मानकों के तहत यूरिनल का निर्माण करना था बाहर

शहीद चौक के करीब बनाया गया शौचालय।

सुविधा-24 में बनेंगे 10 नए सुलभ

इधर शहर में सुविधा - 24 के तहत 10 नए सुलभ की मंजूरी प्रदान की गई है। एक सुलभ के निर्माण के लिए 11,50,557 रुपए स्वीकृत किए गए हैं। यह शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर बनाया जाएगा। 16 सीटर शौचालय का निर्माण इस दौरान होगा। शासन स्तर पर इसे लेकर मंजूरी भी दी जा चुकी है। इसको लेकर तैयारी जारी है।

भिलाई के वार्डों में भी बनाए गए शौचालय में अभी से अनियमितता

दुर्ग ही नहीं भिलाई निगम क्षेत्र में बने शौचालय निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत सामने आई है। पिछले दिनों भाजपा पार्षद भोजराज सिन्हा और कांग्रेसी पार्षद चुम्मन देशमुख ने शौचालय निर्माण में धांधली को लेकर शिकायत की थी। चुम्मन ने कहा कि, रिसाली जोन के वार्डों में निगम के अफसरों ने मनमानी की है। वहीं भोजराज ने कहा कि, स्वच्छ भारत मिशन के तहत खाद बनाने का काम करना था। निगम ने ऐसा नहीं किया। खाद बनाने में निगम के सभी जोन में धांधली हुई। भोजराज ने इसकी जांच के लिए आयुक्त को ज्ञापन सौंपा था।

राशि का किया गया है दुरुपयोग

स्वच्छ भारत मिशन के तहत जो राशि मिल रही है, उसका सही उपयोग नहीं किया जा रहा। मैंने स्वयं गड़बड़ी पकड़ी है। कहीं भी ए ग्रेड का सामान नहीं लगाया गया। तय मानकों का पालन नहीं हुआ। बाहर के तरफ से 4 यूरिनल बनाए जाने थे। वह भी नहीं बने हैं। राजकुमार नारायणी, सभापति नगर निगम दुर्ग

खबरें और भी हैं...