जनता कां्ग्रेस छग. की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार, वार्डों में नियुक्तियां
दुर्ग|जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ ने कार्यकारिणी का विस्तार किया है। इसके तहत वार्डों में अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों की नियुक्तियां की गई है। शहर अध्यक्ष चित्ररेखा यादव ने वरिष्ठ नेता प्रकाश देशलहरा व झुग्गी झोपड़ी के प्रदेश अध्यक्ष जीवन लाल सोनवानी की अनुमति से यह नियुक्तियां की। इस दौरान पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया। मौके पर जिला महिला अध्यक्ष मालती देवांगन सहित अन्य मौजूद थे। वार्ड-1 से अध्यक्ष सीमा सिन्हा, उपाध्यक्ष सचिन श्रीवास्तव, मधु सिन्हा, विजय लक्ष्मी शर्मा, वार्ड-4 से महामंत्री क्षत्रपाल सिंह, वार्ड-2 से उपाध्यक्ष मोहन लाल गुप्ता को नियुक्त किया गया।