कोर्ट के निलंबित कर्मचारी ने पूर्व मजिस्ट्रेट की पत्नी को पेंशन दिलाने के नाम पर ठग लिए 4.7 लाख रु.
दिवंगत पूर्व मजिस्ट्रेट अमित करकेटा की प|ी उषा करकेटा को पेंशन दिलाने के नाम पर दुर्ग न्यायालय का निलंबित बाबू सतीश श्रीवास्तव सालों तक पैसे वसूलता रहा। हाईकोर्ट से पेंशन जारी कराने और ग्रेच्युटी बढ़वाने के नाम पर सतीश ने महिला से धीरे-धीरे हजारों में रकम ऐंठना शुरू किया। चार साल टहलाने के बाद कोर्ट के इस निलंबित कर्मचारी ने महिला 4.70 हजार रुपए ठग लिए। इस बीच महिला ने कई दफा रकम वापस मांगे लेकिन आरोपी हर बार समय देकर महिला को गुमराह करता रहा। बुधवार को महिला ओपी अंजोरा चौकी में सतीश श्रीवास्तव के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करा दी।
पेंशन के लिए 4 साल तक झांसा देकर वसूलता रहा
महिला ने बताया कि, उनके नाम से पेंशन चालू कराने और ग्रेच्युटी दिलाने के लिए सतीश श्रीवास्तव ने खर्चे की बात कही। बुजुर्ग होने की वजह से महिला पैसे देने के लिए राजी हो गई। साल 2012 से कोर्ट का बाबू खर्चे के नाम पर वह पैसे लेता रहा।