पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • रैंप से ही संवाद करेंगे राहुल, सीटिंग ऐसी कि हर बूथ के मेंबर्स पूछेंगे सवाल

रैंप से ही संवाद करेंगे राहुल, सीटिंग ऐसी कि हर बूथ के मेंबर्स पूछेंगे सवाल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्ग स्टेडियम में सभास्थल का जायजा लेने कांग्रेसी पहुंचे।

पॉलिटिकल रिपोर्टर | दुर्ग

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की पुख्ता सुरक्षा को लेकर एसपीजी (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) ने रविशंकर स्टेडियम सहित आसपास के क्षेत्रों में अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बुधवार को सामान्य लोगों के लिए स्टेडियम की एंट्री बंद कर दी गई। यहां वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई। उन्हीं वाहनों को अंदर जाने दिया गया, जो कार्यक्रम स्थल को तैयार करने आए। उनका भी बाकायदा नंबर व ड्रायवर का नाम-पता रजिस्टर में लिखा गया। तैयारियों की जानकारी लेने सांसद ताम्रध्वज साहू, विधायक अरुण वोरा सहित अन्य नेता पहुंचे, जिन्होंने एसपीजी से बात भी की। एसपीजी के करीब 43 अफसरों व जवानों की ड्यूटी राहुल के साथ लगाई गई है। स्थानीय पुलिस के करीब 700 अफसरों व जवानों के साथ वे सुरक्षा का जिम्मा उठा रहे।

5 जिले से आएंगे मेंबर्स

राहुल गांधी के लिए एक रैंप तैयार किया जा रहा। सभी 5 जिलों के 20 विधानसभा के बूथ मेंबर्स तक पहुंच सकेंगे। सिटिंग अरेंजमेंट ऐसी की गई है, जिससे कोई भी उनसे आसानी से बात कर सकेगा।

5 गैलरी में 26 जवान एके-47 से रहेंगे लैस

राहुल की सुरक्षा को लेकर रविशंकर स्टेडियम की सभी 5 गैलरियों व पैवेलियन में 26 जवानों की तैनाती रहेगी। गैलेरी पूरी तरह से खाली रहेगी। सिविल ड्रेस में भी सुरक्षा के लिए जवान तैनात रहेंगे।

गांधी प्रतिमा तक जाएंगे

एक दिन पहले यह तय था कि राहुल महात्मा गांधी की प्रतिमा तक जाकर पुष्प अर्पित नहीं करेंगे। लेकिन अब एसपीजी ने शेड्यूल में सुधार किया। अब राहुल गांधी की प्रतिमा तक जाएंगे।

खबरें और भी हैं...