दुर्ग|नया बस स्टैंड पर शुक्रवार को वाटर एटीएम की शुरुआत की गई। साइकिल स्टैंड के करीब इसे निगम द्वारा खोला गया। मेयर चंद्रिका चंद्राकर ने इसका उद्घाटन किया। 9.50 लाख रुपए की लागत से वाटर एटीएम स्थापित किया गया है। यहां 1 रुपए में एक लीटर ठंडा पानी मिल सकेगा। वहीं 1 रुपए में 5 लीटर सामान्य पानी भी जरूरतमंद ले सकेंगे।