पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • टिकट तभी मिलेगी जब संबंधित विस क्षेत्र के वोटर लिस्ट में नाम, बूथ से मिले नाम को देंगे प्राथमिकता

टिकट तभी मिलेगी जब संबंधित विस क्षेत्र के वोटर लिस्ट में नाम, बूथ से मिले नाम को देंगे प्राथमिकता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अब दूसरे के विधानसभा में जाकर चुनाव लड़ने की प्रथा कांग्रेस खत्म करने जा रही है। अब विधानसभा चुनाव में दूसरे विधानसभा के नेता को टिकट नहीं मिलेगी। वहीं भाजपा समेत अन्य पार्टियों से कांग्रेस में प्रवेश करने वाले को भी कांग्रेस टिकट नहीं देगी। टिकट अब कार्यकर्ता तय करेंगे, उनसे पूछकर ही टिकट का वितरण होगा। ये बातें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने संवाद कार्यक्रम के तहत रविशंकर स्टेडियम में कही। इससे पहले राहुल गांधी ढाई बजे दुर्ग पहुंचे। यहां से सर्किट हाउस गए। फिर सीधे रविशंकर स्टेडियम पहुंचकर संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। वहां जाते ही राहुल गांधी ने संभाग के सभी जिलाध्यक्षों को रैंप पर बुलाया और कार्यक्रम शुरू किया। तब कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मोतीलाल वोरा, पीसीसी चीफ भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव, सांसद ताम्रध्वज साहू, अरूण वोरा समेत अन्य दिग्गज नेता मौजूद रहे। राहुल संवाद के बाद सिर्फ दुर्ग के सरदार पटेल और गांधी चौक व भिलाई में आंबेडकर चौक में ही उतरे।

ऐसा भी... राहुल की शादी और पीएम बनने तक चप्पल नहीं पहनने का संकल्प...

कार में तीन लोगों की सीट पर नजर आए 4 दिग्गज, भूपेश तो पूनिया की गोद में बैठ गए

हेलीपेड से रिसीव करने के बाद राहुल के साथ भूपेश, टीएस सिंहदेव और पूनिया।

फोरलेन पर शक्तिप्रदर्शन क्यों.. जहां से भी गुजरे राहुल, वहां पब्लिक 15 मिनट परेशान

दुर्ग में डेढ़ घंटे तक बूथ मेंबर्स से संवाद करते हुए बोले राहुल...

राहुल गांधी की कार जहां-जहां से गुजरी, वहां लोगाें को 20 से 25 मिनट तक इंतजार करना पड़ा। हर चौक में उन्हें रोका गया। इस दौरान लोग परेशान हुए।

इधर... राहुल आए तो बापू को लग गया चश्मा

एक दिन पहले महात्मा गांधी की प्रतिमा में चश्मा नहीं था, शुक्रवार को चश्मा पहनाया गया।

राहुल का पिछला फार्मूला हुआ था फेल

दुर्ग में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल ने टिकट वितरण के लिए नया फॉर्मूला दे गए। कहा कि जहां निवास, उसी विधानसभा में टिकट। लेकिन सवाल उठ रहा है कि क्या इस बार भी 2013 की तरह राहुल के फॉर्मूले पर काम नहीं होगा? पिछले बार राहुल ने नए और युवा चेहरे पर दांव लगाने की बात कही। शुरू के 25 सीट छग में दिए। मगर बाद में इस पर काम नहीं हुआ।

स्टेडियम में राहुल गांधी की सभा में शामिल होने हरियाणा के जींद से दिनेश शर्मा भी पहुंचे। शर्मा ने बताया कि उन्होंने प्रण किया है कि जब तक राहुल गांधी प्रधानमंत्री नहीं बन जाते और उनकी शादी नहीं हो जाती, तब तक वे चरणपादुका नहीं पहनेंगे। इसी प्रण के तहत वे पिछले कई साल से इसी वेशभूषा में राहुल गांधी की सभाओं में पहुंच रहे हैं। सभापति राजकुमार नारायणी, पार्षद राजेश शर्मा, सुरेंद्र राजपूत ने उनका स्वागत किया।

17 मई 2018

18 मई 2018

शहर कांग्रेस अध्यक्ष वर्मा के खिलाफ हुई नारेबाजी

स्टेडियम में कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हिंदी भवन के सामने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे। यहां युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शहर कांग्रेस अध्यक्ष आरएन वर्मा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा, राहुल गांधी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पास बनाने युवा कांग्रेस ने 90 कार्यकर्ताओं की सूची दी थी। केवल 7 लोगों के पास बनाए गए। इस दौरान आकाश मजूमदार, पुकेश्वर, पंकज समेत अन्य मौजूद रहे।

जल्द भिलाई बनेगा जिला, मिला आश्वासन

भिलाई को जल्द ही जिला कांग्रेस कमेटी का दर्जा देने की बात इस बार खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कही। भिलाई से महेश जायसवाल ने राहुल से सवाल पूछा कि,आखिर भिलाई को कब जिला कांग्रेस का दर्जा मिलेगा? इस पर राहुल ने कहा यह अंडर प्रोसेस है। कुछ चुनाव की वजह से यह अटका हुआ था। बहुत जल्द भिलाई को जिला कांग्रेस कमेटी का दर्जा दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...