मोटर साइकिल से गिरकर महिला की मौत, कंपनी देगी 3.90 लाख रुपए
अमलेश्वर थाना अंतर्गत ग्राम खम्हरिया निवासी गिरजा बाई (42 वर्ष) की मोटर साइकिल से गिरकर मौत हो गई। इस मामले में मोटर साइकिल का बीमा था। इस पर मृतका के पुत्र गुमान सिंह सिंगौर (19 वर्ष) व पुत्री नंदनी सिंगौर (16 वर्ष) ने इसे लेकर न्यायालय में वकील से माध्यम से परिवाद दायर किया। जहां सुनवाई के बाद कोर्ट ने 3 लाख 90 हजार रुपए की क्षतिपूर्ति नेशनल इंश्योरेंस को देने का आदेश जारी किया।
प्रकरण के मुताबिक घटना 10 नवंबर 2014 की है। मोटर साइकिल सीजी 07 एपी 7490 से लौट रही थी। जब हादरा हुआ तो मोटर साइकिल गांव का ही सुरेश सिंगौर (24 वर्ष) चला रहा था।