पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • एमपी में राकेश के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भिलाई में मनी खुशियां

एमपी में राकेश के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भिलाई में मनी खुशियां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मध्य प्रदेश बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह बनाए गए हैं। वे मुख्य रूप से जबलपुर के रहने वाले हैं, जिन्हें बुधवार को संगठन के तरफ से यह जिम्मेदारी दी गई। राकेश सिंह दुर्ग जिला अधिवक्ता संघ के सचिव रविशंकर सिंह के बहनोई है। राकेश सिंह की प|ी माला सिंह की प्रारंभिक शिक्षा भिलाई में ही हुई।

राकेश सिंह जबलपुर से बीजेपी के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा 3 बार के सांसद व वर्तमान में स्टील एवं कोल के स्टैंडिंग कमेटी चेयरमेन हैं। इसके अलावा वे महाराष्ट्र के सह प्रभारी हैं। रविशंकर सिंह ने बताया कि उनका नियमित रूप से भिलाई आना लगा रहता है। वर्तमान में राकेश सिंह की प|ी व रविशंकर की बहन माला सिंह भिलाई में ही है। अध्यक्ष बनाए जाने के बाद उनके समर्थकों ने भिलाई में भी बधाई प्रेषित की।

मध्यप्रदेश के भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह का ससुराल भिलाई में है।

खबरें और भी हैं...