पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • ग्राम सांकरा में नाबालिग की शुरू हो चुकी थी शादी, प्रशासन की टीम ने रुकवाई

ग्राम सांकरा में नाबालिग की शुरू हो चुकी थी शादी, प्रशासन की टीम ने रुकवाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाटन ब्लाक के ग्राम सांकरा में महिला बाल विकास और बाल सरंक्षण विभाग की टीम ने बाल विवाह रूकवाया। यहां मासूम के शादी की तैयारी हो चुकी थी। बुधवार को हल्दी की रस्म निभाई जा रही थी। 19 अप्रैल को बारात आने वाली थी। उसके पहले ही सरकारी अमले नाबालिग की शादी रुकवाने में सफलता हासिल की।

जानकारी अनुसार जामगांव एम के परियोजना अधिकारी जितेंद्र साव दुर्ग में विभाग के सामूहिक विवाह में व्यस्त थे। उसी समय ग्राम सांकरा से किसी ने फोन कर उन्हें यहां नाबालिग बेटी की शादी होने की जानकारी दी, जिसकी पुष्टि करने विभागीय कर्मचारियों को भेजा गया। कर्मियों ने लड़की के आधार कार्ड व जन्म प्रमाण पत्र की जांच की, जिसमें वह नाबालिग निकली। इसके बाद अधिकारी दुर्ग से ही बाल संरक्षण की टीम लेकर ग्राम सांकरा पहुंचे। इस दौरान नायब तहसीलदार मनीष देव साहू, अमलेश्वर थाना प्रभारी ऋचा मिश्रा ने नाबालिग के परिजनों को बेटी शादी व्यस्क होने के बाद करने की समझाइश दी। परिजन मान गए। मौके पर बाल संरक्षण विभाग के किशन लाल, मनोज, संध्या सिंह, सविता व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्रवाई में ग्रामीणों ने भी साथ दिया।

खबरें और भी हैं...