रेत माफिया अपनी मर्जी से एनीकेट खोल, बंद कर रहे
दुर्ग|समोदा -झेंझरी एनीकेट इन दिनों मनमाने ढंग से खोला और बंद किया जा रहा है। इस कार्य में कथित रूप से स्थानीय रेत माफिया सक्रिय हैं। ताकि डांडेसरा के आसपास नदी तट से पानी खाली हो जाए और रेत का अवैध रूप से खनन व परिवहन किया जा सके। किसान नेता विनायक ताम्रकार ने बताया कि पिछले लंबे समय से इस क्षेत्र में रेत के अवैध परिवहन को लेकर माफिया सक्रिय हैं। एनीकेट में पानी रोककर जामुल तक पानी पहुंचाया जा रहा है। अज्ञात तत्वों द्वारा एनीकेट के गेट को खोल पानी बहाया जा रहा है।