पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • हरिनगर में संत गोपीदास के सत्संग बाद किया गया चौका आरती और यज्ञ

हरिनगर में संत गोपीदास के सत्संग बाद किया गया चौका आरती और यज्ञ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरिनगर कातुलबोड़ में सत्संग का आयोजन किया जा रहा। सतगुरु कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा बलौदाबाजार से संबद्ध संत गोपीदास इसमें प्रमुख प्रवचनकर्ता हैं। उनके सानिध्य में ही सात्विक यज्ञ व प्रवचन का आयोजन हो रहा।

संत गोपीदास ने सत्संग के दौरान कहा कि राम नाम ही सत्य है। यह मरने के बाद बोलने का नहीं, जीवन जीते समय आत्मसात व समझने की बात है। सतगुरु से मिलन ही सत्संग का प्रमुख सार है। सदगुरु कबीर ने विश्व व मानवता के लिए बड़ा योगदान दिया। आयोजन में बुधवार को शाम 4 बजे से सात्विक चौका आरती और यज्ञ किया गया। सत्संग में बड़ी संख्या में समाज के लोगों के साथ साधक भी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...