पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • 101 जोड़ों ने थामा एक दूसरे का हाथ, फिर स्वच्छता व शौचालय बनवाने की ली शपथ

101 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, फिर स्वच्छता व शौचालय बनवाने की ली शपथ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अक्षय तृतीया पर बुधवार को दुर्ग के मानस भवन में विभिन्न जाति, समुदाय के 101 जोड़े ने एक-दूसरे का हाथ थामा। महिला बाल विकास विभाग के आयोजन में नवविवाहित जोड़ों को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत उपहार दिए गए।

पारिवारिक माहौल में धार्मिक रस्मों-रिवाज के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विवाह कराया गया। इनमें हिंदू समुदाय की 97, बौद्ध समुदाय की 3 और मुस्लिम समुदाय की 1 कन्या का जीवनसाथी पाने का सपना साकार हुआ।

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में राजस्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने वर-वधु को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि अक्षय तृतीया पर विवाह होना शुभ और मंगलकारी माना जाता है। आज के दिन भगवान विष्णु का आशीर्वाद नव जोड़ों को मिलता है। उन्होंने कहा कि गरीब परिवार के लोगों को अपने बेटी की शादी की चिंता रहती है। ऐसे परिवारों की चिंता को प्रदेश सरकार ने दूर करने का प्रयास किया है।

बेटियों के आत्मसम्मान का लिया वचन: मंत्री ने नवविवाहित दंपतियों से विवाह बंधन के वचनों का सदैव पालन करने कहा। साथ ही सभी वरों को अपनी प|ी की हमेशा रक्षा करने, उन्हें आत्म-सम्मान के साथ जीवनयापन करने, उन्हें शौचालय व स्वच्छता के लिए उचित अवसर मुहैय्या कराने की शपथ दिलाई। श्रृंगार के सामान भी दिए।

नव दंपतियों को तोहफे में ये सामान दिए गए

विवाह में शामिल बेटियों को 15 हजार रुपए की सहायता राशि के तहत 9 हजार रुपए का सामान, एक हजार रुपए नगद दिए गए गए। इसमें 2 हजार 500 रुपए भोजन व आयोजन खर्च शामिल है। 2 हजार 500 रुपए श्रृंगार सामग्री दी गई। चांदी का मंगल सूत्र, बिछिया, बर्तन शामिल था।

सामाजिक, धार्मिक सद्भावना का रहा माहौल

कार्यक्रम में लोगों के बीच सामाजिक, धार्मिक एकजुटता का माहौल दिखा। एक ही मंच पर हिंदु, मुस्लिम व बौद्ध बेटियों का विवाह हुआ। विवाह में शामिल लोगों ने एक साथ, एक स्थान पर बैठकर भोजन किया। अपरिचित रहने के बाद भी सामाजिक, धार्मिक एकजुटता का संदेश दिया। इस अवसर पर जिपं अध्यक्ष माया बेलचंदन, महापौर चंद्रिका चंद्राकर, कलेक्टर उमेश अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि व नागरिक उपस्थित थे।

सबीना की शादी से पिता की आंखों में आए आंसू

कसारीडीह दुर्ग निवासी सबीना बी के पिता के लिए बेटी का निकाह करना एक सपने से कम नहीं था। पिता की इच्छा आज पूरी हो गई। उनकी आंखों में आंसू छलक आए। सबीना बी का निकाह इमरान अली के साथ हुआ। सबीना बी ने कहा कि बिना किसी खर्च के निकाह हो जाने पर पिता की चिंता दूर हो गई।

खबरें और भी हैं...