पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • बुजुर्गों के साथ 50 साल पूरे कर चुके दंपत्ति आज होंगे सम्मानित

बुजुर्गों के साथ 50 साल पूरे कर चुके दंपत्ति आज होंगे सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पदमनाभपुर स्थित ज्येष्ठ नागरिक संघ 19 अप्रेल को रजत जयंती समारोह मनाएगा। 25 वर्ष पूरे होने पर स्टेशन चौक स्थित निजी होटल में पूरे दिन समारोह आयोजित किए जाएंगे। इसमें मुख्य रूप से 80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को सम्मानित किया जाएगा। वहीं 50 वर्ष से अधिक सफल दांपत्य जीवन बिताने वाले दंपतियों को भी सम्मानित किया जाएंगा।

आयोजन को लेकर हुई बैठक में यह सब कुछ तय किया गया। संघ के अध्यक्ष ललित साव ने बताया कि संगठन को बनाए आज 25 साल पूरे हो चुके हैं। संगठन बुजुर्गों के हित में काम करता है। इसमें कोई भी 60 वर्ष से अधिक उम्र का व्यक्ति सदस्य बन सकता है। विशेष रूप से सेवानिवृत्त सरकारी व बीएसपी कर्मियों का यह संगठन है। आयोजन को लेकर तय किया गया कि मुख्य अतिथि मंत्री रमशीला साहू होंगी। महापौर चंद्रिाका चंद्राकर व टेक्नीकल यूनिवर्सिटी के कुलपति मुकेश वर्मा मौजूद रहेंगे। सत्र सुबह साढ़े 10 बजे से डेढ़ बजे तक चलेगा। दूसरे सत्र में सांसद ताम्रध्वज साहू व विधायक अरुण वोरा विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। यह सत्र ढाई बजे से शाम 5 बजे के मध्य होगा। प्रतियोगिताएं भी होंगी।

कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने संघ के पदाधिकारियों ने बैठक की।

खबरें और भी हैं...