रेप की घटना को बताया काला दिवस, कांग्रेसियों ने दिया धरना
दुर्ग|शहर व ग्रामीण जिला महिला कांग्रेस कमेटी के बैनरतले मंगलवार को महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने मानस भवन के करीब धरना दिया। जम्मू व यूपी की घटना को काला दिवस निरुपित किया। साथ ही राज्यपाल के नाम ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा गया। इस मामले में निष्पक्ष जांच के साथ दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई।
धरना स्थल पर विधायक अरुण वोरा, पूर्व विधायक बीडी कुरैशी, भजनसिंह निरंकारी, प्रतिमा चंद्राकर, जिलाध्यक्ष तुलसी साहू अन्य पहुंचे। कार्यक्रम का संचालन दुर्ग ग्रामीण महिला मोर्चा की अध्यक्ष हेमलता साहू ने किया। उन्होंने कहा कि राज्य व केंद्र में बीजेपी का चेहरा अब जनता के सामने आ चुका है। जिस प्रकार की घटनाएं बीजेपी के शासनकाल में हुई है, वह अब किसी से छिपी नहीं है। सौंपे ज्ञापन में घटना की निंदा, घटना के दोषियों को फांसी की सजा दी जाए।