शहर में आए चार नए स्टेनलेस स्टील के टैंकर
दुर्ग|शहर में संकटग्रस्त क्षेत्र में पेयजल की आपूर्ति के लिए 4 नए स्टेनलेस स्टील के पानी टैंकर खरीदे गए हैं। मंगलवार को महापौर चंद्रिका चंद्राकर के हाथों इन टैंकरों की विधिवत शुरुआत कराई गई। 3500 लीटर क्षमता के दो और 4500 लीटर की क्षमता के दो टैंकर हैं। यह टैंकर पूरी तरह से स्टील का बना हुआ है।