पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आजीविका मिशन के तहत झाड़ू-पोंछा का प्रशिक्षण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्ग। शहरी राष्ट्रीय आजीविका मिशन अब महिलाओं को झाड़ू-पोंछा, कपड़ा धोने व घर को बेहतर तरीके से साफ रखने का प्रशिक्षण देगा। रविशंकर स्टेडियम स्थित मुख्य कार्यालय में इसे लेकर संपर्क किया जा सकता है। प्रशिक्षण नहीं होने की वजह से महिलाओं को बेहतर पारिश्रमिक नहीं मिल पाता। इसे देखते हुए यह तय किया गया है।

महिलाओं को खाना बनाने से लेकर बर्तन धोने, सामान का रख-रखाव, ओवन मशीन चलाना, रसोई की सफाई, रसोई का कचरा निष्पादन, गैस चूल्हा चलाना, डायनिंग टेबल जमाना, सामान व्यवस्थित रखना सहित अन्य का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए हनुमान नगर में केन्द्र खोला गया है। प्रथम चरण में हनुमान नगर, आशा नगर, शक्ति नगर, कातुलबोड़ की महिलाओं को दिया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...