नगर निगम की टीम ने 5 जगहों से हटाए गए अवैध होर्डिंग्स, जबकि 87 हैं चिन्हित
शहर के 5 जगहों से अवैध होर्डिंग्स हटाए जाने की कार्रवाई बुधवार को निगम ने की। इसमें अंडर ब्रिज कातुलबोड़, आटा चक्की के पास कातुलबोड़, मुक्तिधाम के सामने पुजारी तालाब पांच बिल्डिंग जैसे क्षेत्र शामिल हैं। शहर में करीब 87 अवैध होर्डिंग्स चिन्हित किए गए हैं। निगम द्वारा लगातार इन अवैध होर्डिंग्स पर कार्रवाई की जा रही है। उन्हें कटर से काटकर उनकी जब्ती बनाई जा रही है।
साथ ही विज्ञापन एजेंसियों को हिदायत भी दी गई है कि शहर वे तय संख्या से अधिक होर्डिंग्स न लगाएं, अन्यथा अनुबंध शर्तों का उल्लंघन किए जाने के मामले में उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण प्रभारी शिव शर्मा, बाजार अतिक्रमण बीरेंद्र ठाकुर, राजू बख्शी, मन्नी मनहरे, खगेश्वर, राधेश्याम, राजू, सागर, राजू सूर्या सहित अन्य मौजूद थे।