देवरबीजा के जनरल स्टोर में ताला तोड़कर चोरी, विवेचना में जुटी पुलिस
बेमेतरा| कोतवाली अंतर्गत देवरबीजा में जनरल स्टोर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर ने दुकान में रखे 10 हजार कीमत के सामान को पार कर दिया। सुबह दुकान खोलने के लिए पहुंचने पर प्रार्थी दुर्गेश साहू (28) को घटना की जानकारी हुई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज किया गया।