पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • दुर्ग में तालाबों का किया जाएगा गहरीकरण, तालाबों की सूची हुई जारी

दुर्ग में तालाबों का किया जाएगा गहरीकरण, तालाबों की सूची हुई जारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्ग|शहर के 10 तालाबों का गहरीकरण किया जाएगा। इसके लिए निगम ने ठेका भी जारी कर दिया है। 21 मई तक इसे लेकर आवेदन किया जा सकता है। बारिश से पहले इन तालाबों के गहरीकरण का कार्य किया जाना प्रस्तावित है। निगम सीमा क्षेत्र के 10 तालाबों का गहरीकरण किया जाना है। इच्छुक फर्म, एजेन्सी, संस्था, पंजीकृत ठेकेदारों इसके लिए निगम में संपर्क कर सकते हैं। 22 मई को इसे लेकर कार्य एजेंसी को जारी किया जाएगा। पोलसाय तालाब वार्ड 27, बोरसी तालाब वार्ड 50, पोटिया माता तालाब वार्ड 53, पोटिया तालाब वार्ड 54, नया तालाब वार्ड 52, शीतला तालाब वार्ड 52, हत्यारा खाई तालाब वार्ड 35, कातुलबोर्ड आमा तालाब वार्ड 59 अन्य का गहरीकण होगा। तालाब खुदाई के दौरान मुरुम व खनिज पदार्थ निकलने पर खनिज विभाग से अनुमति व रायल्टी आवश्यक है। 1 महीने के अंदर तालाब गहरीकरण होना है।

खबरें और भी हैं...