चार स्तरीय पदोन्नति वेतनमान सहित अन्य मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
दुर्ग|चार स्तरीय पदोन्नति वेतनमान सहित अन्य मांगों को लेकर कर्मचारी अधकिारी फेडरेशन ने अपनी मांगों को लेकर कलेक्टोरेट में प्रदर्शन किया। फेडरेशन के पदाधिकारियों ने कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। सभी मांगे पूरी करने की मांग की गई। फेडरेशन ने चेतावनी देते हुए कहा है िक इन मांगों को पूरा न करने पर 12 जून को प्रदेशव्यापी हड़ताल की जाएगी। फेडरेशन के अंतर्गत तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष विजय लहरे और कर्मचारी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अनुरूप साहू ने बताया कि अधिकारी, कर्मचारियों की पुरानी मांगों को लेकर भाजपा ने चुनाव से पहले संकल्प पत्र में कई वादे किए थे। इन वादों को चार साल बाद भी पूरा नहीं किया गया। अागे भी मांगों के लिए कर्मचारी प्रदर्शन करते रहेंगे।