पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • जिले में चार करोड़ रुपए खर्च कर 78 गांवों में स्थापित होंगे सोलर पंप

जिले में चार करोड़ रुपए खर्च कर 78 गांवों में स्थापित होंगे सोलर पंप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्ग|जिले के 78 गांवों में सोलर पंप लगाने 3 करोड़ 86 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। डिस्ट्रिक्ट माइनिंग फंड और 14 वें वित्त आयोग से राशि की व्यवस्था की जाएगी।

कलेक्टर उमेश अग्रवाल ने 78 सोलर पंप लगाने आदेश जारी कर दिए हैं। एक सोलर पंप स्थापना में 4 लाख 95 हजार रुपए खर्च होगा। इसमें माइनिंग फंड से 2 लाख 95 हजार रुपए और चौदहवें वित्त आयोग से 2 लाख रुपए मिलेंगे। पीएचई विभाग के ईई समीर शर्मा ने बताया कि जिले में पहले से 124 सोलर पंप लगाए जा चुके हैं।

इसके मेंटेनेंस, रखरखाव और संचालन का खर्च एकदम कम है। क्रेडा सभी सोलर पंपों का 5 साल तक मेंटेनेंस करेगा। इस व्यवस्था के लिए बोर या ट्यूबवेल में सोलर ड्यूल पंप में सबमर्सिबल पंप लगाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...