पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • नदी किनारे ईंट भट्‌ठों ने कर लिए कब्जे, अब होगी कार्रवाई

नदी किनारे ईंट भट्‌ठों ने कर लिए कब्जे, अब होगी कार्रवाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंगलवार को कलेक्टर उमेश अग्रवाल ने जनदर्शन में लोगों की समस्या सुनी।

प्रशासनिक रिपोर्टर | दुर्ग

नगपुरा में ईंट भट्टा निर्माण के कारण प्रदूषण बढ़ने की शिकायत पर सभी अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई होगी। जनदर्शन में शिकायत के बाद कलेक्टर उमेश अग्रवाल ने माइनिंग विभाग के अफसरों से शिवनाथ नदी और आसपास के इलाके में अवैध ईंट भट्टे चलाने या अन्य कार्यों पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।

माइनिंग अफसरों ने बताया कि गुरुवार को कार्रवाई की जाएगी। जिला खनिज अधिकारी एचके मारवाह ने बताया कि नगपुरा में कई कुम्हारों द्वारा ईंट निर्माण से प्रदूषण की शिकायत मिली है। कलेक्टर के निर्देश पर इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। शिवनाथ नदी के किनारे अवैध अतिक्रमण भी हटाए जाएंगे। जनदर्शन में नागरिकों ने कुल 147 आवेदन दिए गए। कलेक्टर ने सभी आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास दिलाने, पेयजल व्यवस्था, राशन कार्ड में नाम जोड़ने, वृद्धावस्था पेंशन दिलाने, अतिक्रमण हटाने जैसी समस्याओं का निराकरण करने की मांग की गई।

खबरें और भी हैं...