स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत बीआईटी कॉलेज के आडिटोरियम में एक दिवसीय कार्यशाला हुई। जिसमें स्वच्छता के महत्व की जानकारी देते हुए लोगों को जागरूक किया गया। कार्यशाला के मुख्य अतिथि कलेक्टर उमेश अग्रवाल ने स्वच्छता के लिए सभी से सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की।
स्वच्छता के सात आयामों में स्वच्छ जल को सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण बताया। स्वच्छता इंटर्नशिप के दौरान गांवों में हैंडपंप और तालाबों के आसपास की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। जिला पंचायत के सीईओ गौरव सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने गांवों में स्वच्छता के लिए ग्रामीणों से संपर्क कर प्रचार प्रसार करने पर जोर दिया।