जिला सहकारी थोक उपभोक्ता भंडार की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। जिसमें अध्यक्ष शिवराज राउत सहित अन्य पदाधिकारियों ने पद की शपथ ली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन थे।
कार्यक्रम में उपभोक्ता भंडार की उपाध्यक्ष अनीता देवी जैन, संचालक सदस्य वेंकट शास्त्री राव, विनोद ताम्रकार, शशांक अग्रवाल, धनीराम यादव, दिलीप मिश्रा, सुनील सुराना, राजिम बाई ठाकुर, शकील अनवर, डॉ. शरद अग्रवाल,ज्ञानेश्वर ताम्रकार, ओमप्रकाश अग्रवाल, पप्पू भैया ने पद की शपथ ली। कार्यक्रम में सभी ने अपने-अपने विचार भी रखें। वहीं आने वाले समय में जिला सहकारी थोक उपभोक्ता भंडार के कार्यों में पारदर्शिता और तेजी लाने की भी इस कार्यक्रम में चर्चा की गई ताकि लोगों को इसका लाभ दे सके।