1500 से ज्यादा हैंडपंपों का किया जाएगा क्लोरीनेशन, तैयारी शुरू
दुर्ग| जिले के 6 हजार से ज्यादा हैंडपंप सहित अन्य जलश्रोतों का क्लोरीनेशन शुरू हो गया है। पीएचई विभाग के अफसरों ने अब तक डेढ़ हजार से ज्यादा हैंडपंप और नलकूप का क्लोरीनेशन किया है। पीएचई विभाग के ईई समीर शर्मा ने बताया कि बारिश से पहले सभी हैंडपंपों और भूजल स्रोतों का क्लोरीनेशन कर लिया जाएगा। क्लोरीनेशन होने के बाद हैंडपंपों के पानी में बैक्टीरिया की समस्या नहीं रहेगी। ग्रामीणों को स्वच्छ जल उपलब्ध होगा। अक्सर देखा जाता है कि बरसात में घरों में हैंडपंपो से शुद्ध पानी नहीं जाता है। जिसकी सयम-समय पर शिकायत भी आती रही है। जिसको देखते हुए विभाग 1500 से अधिक हैंडपंपो का क्लोरीनेशन करेगा।