दुर्ग| अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर 22 मई को वन मंडल कार्यालय के सभागार में चित्रकला, निबंध और वाद विवाद प्रतियोगिता होगी। सुबह 8 बजे साइकिल रैली निकाली जाएगी। सुबह साढ़े 10 बजे से प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। फारेस्ट विभाग के डीएफओ डी गणवीर ने बताया कि साइकिल रैली वन मंडल कार्यालय से राजेंद्र पार्क चौक, शहीद चौक, इंदिरा मार्केट, पटेल चौक, पुलगांव चौक, जेल तिराहा मार्ग होते हुए वन मंडल कार्यालय में समाप्त होगी। इसकी तैयारी कार्यालय में काफी समय से की जा रही थी। मंगलवार को आयोजन होगा।