दुर्ग|उतई नगर पंचायत में एक अतिरिक्त नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान, ग्राम पंचायत आलबरस और ग्राम पंचायत चंदखुरी में शासकीय उचित मूल्य दुकानों का आवंटन करने 2 जून तक आवेदन मंगाए गए हैं। उचित मूल्य दुकान संचालित करने इच्छुक ग्राम पंचायत, नगरीय निकाय, महिला स्व-सहायता समूह, प्राथमिक कृषि साख समितियां, अन्य शासकीय समितियां व वन सुरक्षा समितियां अनुविभागीय कार्यालय दुर्ग में आवेदन कर सकते हैं। मूल दस्तावेजों के साथ दो पासपोर्ट फोटो जीवित पंजीयन प्रमाण पत्र, बैंक खाता, सदस्यों का नाम, पता, एक से ज्यादा दुकान न चलाने का शपथ पत्र प्रस्तुत करना होगा।