संचार क्रांति के तहत शहर के सभी 60 वार्डों में मोबाइल वितरण को लेकर आवेदन लिए गए। इस बीच सभी शिविर स्थलों पर भारी भीड़ जुटी। शिविर स्थलों पर न पानी के पर्याप्त इंतजाम रहे, न ही बैठक व्यवस्था। इसके चलते पूरे दिन पहुंचने वाले परेशान होते रहे। सूचना पर महापौर चंद्रिका चंद्राकर मौके पर पहुंची, उन्होंने व्यवस्था बनाने के लिए निगम के अधिकारियों को आदेशित किया।
महापौर कातुलबोर्ड प्राथमिक स्कूल गईं। इसके अलावा आदित्य नगर जोन कार्यालय, सिकोला भाठा प्राथमिक स्कूल, शंकर नगर पानी टंकी, महर्षि प्राथमिक स्कूल पहुंची। जहां उन्होंने आवेदन फार्म, सर्वे सूची से जुड़ी जानकारियां लीं।उन्होंने हितग्राहियों से भी मुलाकात कर कहा कि योजना का लाभ आपको को ही दिया जाना है। इसलिए हड़बड़ी की आवश्यकता नहीं है। हर पात्र हितग्राही को मोबाइल फोन की सुविधा मिलेगी। परिवार के अन्य सदस्यों का आधार कार्ड, बैंक खाता, राशन कार्ड की फोटो कापी के साथ आवेदन अवश्य जमा कराएं।
स्मार्टफोन के लिए निगम द्वारा लगाए गए शिविर स्थल पर पहुंच रहे लोग।