पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शौचालय निर्माण में गड़बड़ी जांचने पहुंची टीम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्ग निगम क्षेत्र में स्वच्छ भारत मिशन के तहत निजी शौचालयों के निर्माण में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। शहर में घर में शौचालय का निर्माण तो एक हुआ है, लेकिन बिल दो का बनाकर भुगतान करा लिया गया है।

रायपुर नाका वार्ड-45 में सुशीला अधिकारी के आवास पर इस प्रकार के मामला का खुलासा हुआ। सभापति राजकुमार नारायणी ने मामले को लेकर शिकायत की। जहां से तत्काल उसे क्षेत्र के सब इंजीनियर विनोद मांझी को निलंबित कर दिया गया। वहीं दो अन्य अफसरों को नोटिस जारी किया गया। सोमवार को इस मामले को लेकर नगरीय निकाय के अधीक्षण अभियंता बीपी शर्मा जांच के लिए दुर्ग पहुंचे। उन्होंने पूरे दिन मामले को लेकर जांच की। पहले की सभापति से चर्चा: इस मामले में सोमवार को रायपुर से आए अधिकारी बीपी शर्मा ने दुर्ग निगम के ईई एके दत्ता के साथ सभापति राजकुमार नारायणी से मुलाकात की। उन्होंने इस मामले में जानकारी के संदर्भ में जानकारी ली। इसके बाद बयान लिखित में देने कहा। इस पर सभापति के तरफ से लिखित में पत्र देने पर ही बयान देने की बात कही गई। इसके बाद शर्मा मौके पर गए। उन्होंने निरीक्षण के साथ मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की।

वहां से आने के बाद उन्होंने निगम में दस्तावेज खंगाले और लौट गए। शर्मा ने इस बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी देने से इंकार किया।

शौचालय गड़बड़ी में सभापति से पूछताछ को पहुंचे रायपुर से अधिकारी

प्रशासनिक रिपोर्टर | दुर्ग

इस मामले में अब तक इन पर हो चुकी है कार्रवाई

इस मामले में उप अभियंता विनोद मांझी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था। 16 अप्रैल को उन पर कार्रवाई की गई। उनके अलावा लेखाधिकारी रमाकांत शर्मा व आरके पांडेय को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया। इतना ही नहीं जिन महिला समूहों ने दो बार बिल लिया, उनके खिलाफ अपराध दर्ज कराने के निर्देश भी दिए गए। कहा गया कि मामले में विद्या महिला स्व सहायता समूह के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया जाएगा। इसके पूर्व 14 अक्टूबर 2016 में देवगंगा एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी को निर्माण का भुगतान किया जा चुका था। पुनः अन्य एजेंसी विद्या महिला स्व सहायता समूह का बिल प्रस्तुत कर भुगतान कराया गया। लेकिन कार्रवाई अब तक नहीं हुई।

जेल जाएंगे अधिकारी

इस मामले में अधिकारी जेल लाएंगे। अधिकारियों के तरफ से अब तक एमबी उपलब्ध नहीं कराई गई। एक जगह पर दो शौचालयों के बिल का भुगतान किया है। कार्रवाई नहीं हुई, तो मै कोर्ट तक जाऊंगा। राजकुमार नारायणी, सभापति दुर्ग

खबरें और भी हैं...