पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • हड़ताल खत्म होने के माह भर बाद भी बर्खास्तगी पर नहीं हुआ फैसला

हड़ताल खत्म होने के माह भर बाद भी बर्खास्तगी पर नहीं हुआ फैसला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल समाप्त होने के एक माह बाद भी बर्खास्तगी वापस लेने का फैसला नहीं हुआ है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने 5 मार्च से हड़ताल शुरू की थी। यह हड़ताल 21 अप्रैल तक चली। 22 अप्रैल को हड़ताल समाप्त होने के बाद भी बर्खास्तगी वापस नहीं ली गई है। बर्खास्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कलेक्टोरेट के चक्कर काट रहे हैं।

शासन स्तर पर आंदोलनकारियों की चर्चा के बाद 22 अप्रैल को हड़ताल समाप्त करने का फैसला किया गया। बातचीत के दौरान बर्खास्तगी वापस लेने का फैसला भी लिया गया। हड़ताल खत्म होने के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने आवेदन देकर बर्खास्तगी वापस लेने की अपील की। अभी तक अपील पर कोई फैसला नहीं हुआ। अफसरों ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर के समक्ष बर्खास्तगी वापस लेने की अपील की है। अभी सुनवाई चल रही है। सुनवाई पूरी होने के बाद ही बर्खास्तगी वापस लेने पर फैसला किया जाएगा। इसमें अधिकतम 15 दिनों का समय और लग सकता है।

सभी आंगनबाड़़ी केंद्र चल रहें हैं

बर्खास्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बर्खास्तगी वापस लेने की अपील की है। उनकी अपील पर सुनवाई चल रही है। सुनवाई पूरी होने के बाद ही उनकी बर्खास्तगी वापस लेने का फैसला होगा। गुरप्रीत कौर, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, दुर्ग

खबरें और भी हैं...