पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • दुर्ग निगम ने 50 रु. में बेचा 5 किलो कचरे से बना नाडेप खाद

दुर्ग निगम ने 50 रु. में बेचा 5 किलो कचरे से बना नाडेप खाद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्ग निगम के राजेंद्र पार्क में नाडेप से खाद बनना शुरू हो गया है। सोमवार को तैयार करीब 10 किलोग्राम खाद से 5 किलो की बिक्री की गई। डॉ. निर्वाण तिवारी ने स्वयं निगम से संपर्क किया और 50 रुपए में 5 किलो खाद खरीदा।

राजेन्द्र पार्क का वेस्ट बाहर नहीं फेंका जाता। उसे नाडेप में डंप किया जाता है। जहां उसे खाद के रूप में तैयार किया गया। इस अवसर पर आयुक्त एसके सुंदरानी ने कहा कि शहर को जीरो वेस्ट बनाया जा रहा। निगम एसएलआरएम सेंटर के जरिए खाद का निर्माण कर रहा। इस कड़ी में राजेन्द्र पार्क के अंदर उद्यान निरीक्षक अनिल सिंह की देख-रेख व निर्देशन में खाद तैयार किया गया। अनिल सिंह ने बताया नाडेप टांका में 20 से 25 दिनों में खाद बनकर तैयार हो जाता है। 10 रुपए प्रति किलो के हिसाब से इसे बेचा जाएगा। डॉ. तिवारी ने इसकी शुरुआत की।

खाद का वितरण करते निगम कर्मी।

खबरें और भी हैं...