पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • सड़क तक थी कब्जे की तैयारी सिकोला के लोगों ने रुकवाया

सड़क तक थी कब्जे की तैयारी सिकोला के लोगों ने रुकवाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अतिक्रमण के विरोध के दौरान मौजूद स्थानीय वार्ड के लोग।

सिटी रिपोर्टर | दुर्ग

सिकोला बस्ती वार्ड-16 के जयंती नगर क्षेत्र में सड़क की जगह पर अतिक्रमण का मामला प्रकाश में आया है। पिछले लंबे समय से इस मार्ग पर लोगों की आवाजाही बनी रही, अचानक कतिपय तत्वों द्वारा यहां अतिक्रमण कर निर्माण किया जा रहा।

सूचना में पार्षद डी प्रकाश समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने हो रहे अतिक्रमण को रुकवाया। साथ ही मामले को लेकर कलेक्टर से लिखित शिकायत की। पार्षद डी प्रकाश ने बताया कि राशन दुकान के करीब यह अतिक्रमण किया जा रहा था। आसपास के लोगों के पास रजिस्ट्री के दस्तावेजों व नक्शे में जगह आम रास्ता बताया गया है। बावजूद इसके यहां कतिपय लोगों द्वारा निर्माण किया जा रहा। आपत्ति करने पर भी निर्माण जारी रखा गया। इसलिए हमें मौके पर पहुंचकर विरोध दर्ज कराना पड़ा। पार्षद ने कहा कि निर्माण यदि जारी रखा गया, तो आगामी दिनों में मामले को लेकर उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...