जिलेभर के वार्ड मोहल्लों में महिला स्वयं सेवक की भर्ती के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया में नगरी निकाय समेत तीनों ब्लाकों से 160 महिलाओं ने आवेदन आ चुके हैं।
पद के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 25 मई रखी गई है। शहरी क्षेत्र में आवेदन जमा करने के लिए कंट्रोल रूम स्थित सीसीटीएनएस रूम को सेंटर बनाया गया है। महिला स्वयं सेवक के 5 हजार पदों के लिए आवेदन करने के लिए न्यूनतम योग्यता 12 वीं पास रखा गया है। नियुक्ति के बाद इन महिलाओं को अपने वार्ड और मोहल्लों में होने वाली किसी भी अपराध से संबंधित आपराधिक गतिविधियों की जानकारी अपने क्षेत्र के संबंधित थाने और चौकी में देनी होगी।